आडवाणी से मुलाकात के बाद, अटल का आशीर्वाद लेने पहुंचे मोदी

नई दिल्‍ली। चुनाव प्रचार समिति के अध्‍यक्ष बनाये जाने के बाद यह पहला मौका था जब नरेंद्र मोदी, लाल कृष्‍ण आडवाणी से मिलने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद और साथ की मांग की। दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। जिसके बाद मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर रवाना हो गये।

इस मुलाकात के बाद मोदी योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष मोंटेक सिंह अहलू‍वालिया से भी मिलेंगे, जिसमें वह गुजरात की वार्षिक योजनाओं पर बात करेंगे। मोदी ने आज ही मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। मोदी की आडवाणी से मुलाकात के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मोदी, आडवाणी की नाराजगी को दूर करना चाहते हैं। मोदी आज राजनाथ सिंह और आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Modi Advani

याद ध्‍यान देने योग्‍य है कि गोवा में हुई राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्‍यक्ष बनाये जाने का विरोध करते हुए आडवाणी ने मीटिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्‍होने तबियत खराब होने का बहाना बनाया था, लेकिन मोदी को अध्‍यक्ष बनाने पर उन्‍होने पार्टी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्‍होने पार्टी को गलत रास्‍ते पर जाने वाली बताया था।

आरएसएस के हस्‍तक्षेप के बाद उन्‍होने अपना इस्‍तीफा वापस ले लिया था। हालांकि इस्‍तीफा लेने के बाद भी उन्‍होने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी को किसी एक नेता के नेतृत्‍व में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। आडवाणी के इस्‍तीफा देने के बाद यह अनुमान लगाये जा रहे हैं कि उन्‍होने पार्टी में अपनी वह जगह खो दी है जो कि पहले कभी थी, क्‍योंकि पार्टी नेतृत्‍व ने उनकी नाराजगी को दरकिनार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+