आडवाणी से मिलेंगे मोदी, पर अयोध्या नहीं जायेंगे
नई दिल्ली। आज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि मोदी आज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लाल कृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात करेंगे। अगर ऐसा होता है यह पहला मौका होगा जब मोदी 'आडवाणी इस्तीफे प्रकरण' के बाद उनसे मुलाकात करेंगे।
यह ध्यान देने योग्य है कि मोदी को लोकसभा चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद आडवाणी ने पार्टी के अपने सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आरएसएस के कहने पर उन्होने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी आडवाणी से मुलाकात करेंगे।

एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या जाना कैंसिल हो गया है। पहले यह खबर थी कि अयोध्या में होने वाले 'अमृत महोत्सव' में मोदी भी शामिल होंगे और इस मुद्दे को सुर्खियों में लायेंगे लेकिन वह अयोध्या नहीं आ रहे हैं। इस समारोह में संघ परिवार के कई पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या, बाबा रामदेव और राजनाथ सिंह का आना तय माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राम मंदिर मुद्दा इस चुनाव में भी महत्वपूर्ण होगा।












Click it and Unblock the Notifications