पवित्र अमरनाथ यात्रा पर आंतकी साया, सेना ने जारी किया अलर्ट

उन्होंने कहा कि सेना को आतंकवादियों द्वारा 28 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को बाधित करने का प्रयास किए जाने की जानकारी मिली है। परनाइक ने बताया कि हमें खुफिया जानकारी मिली है। जिसके अनुसार आतंकवादी इस पवित्र यात्रा को बाधा पहुंचा सकते है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस प्रकार की धमकियां कहां से आ रही हैं और आतंकवादी किस प्रकार तीर्थयात्रियों पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं।
परनाइक ने कहा कि इस खूफिया जानकारी केतहत सेना जहाही हमले की तैयारी कर रही है इस इस जानकारी का पता लगाने में भी जुटी हुई है। सेना में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए स्थापित ‘आपरेशन' शिव के तहत भी बैठकें की गई हैं। यह पवित्र यात्रा इसी साल 28 जून से शुरु ह रही है। ऐसे में इस यात्रा पर आंतकी हमले की खूफिया जानकारी के बाद पुलिस और सेना सकते में है।












Click it and Unblock the Notifications