बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

व्यवसायी इंद्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि 29 मई को सांसद ने फैजबाग क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दूसरे दिन एसपी हैप्पी गुप्त से मिलकर सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी अल्का भटनागर को सौंपी। जांच के बाद व्यवसायी की तहरीर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
गौरतलब है कि बाहुबली सांसद धनंजय सिंह पर हत्या व हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर आरोप थे। बसपा सरकार के जाते ही उन्हें पिछले साल मार्च में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बेल मिली थी। फिलहाल अभी भी वो उस केस के तहत जमानत पर ही लेकिन फिर भी उनकी दबंगई में कोई कमी नहीं आयी है जिसका ताजा उदाहरण उनके ऊपर फिर से मुकदमा दर्ज होना है।












Click it and Unblock the Notifications