उप्र: शामली में गैंगरेप से गुस्‍साये लोग, आगजनी-पथराव

Teenaged girl gang-raped in Uttar Pradesh, 3 arrested
लखनऊ (ब्यूरो)। लीजिए नरेंद्र मोदी का उप्र में आगमन हुआ नहीं था कि सपा ने भाजपा को शामली में राजनीति करने का अवसर प्रदान कर दिया। पुलिस की हीलाहवाली ने शामली में सामूहिक बलात्कार की एक घटना को इतना बिगाड़ दिया कि पूरे शामली जिले में इसने सांप्रदायिकता का रुप ले लिया हैं। भाजपा विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह व विधायक सुरेश राणा ने पुलिस प्रशासन पर सांप्रदायिक मानसिकता से कार्य करने का आरोप लगाया हैं। शहर में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।

शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म को लेकर रविवार से शुरू बवाल ने अब भयावह रूप धर लिया। इस बवाल को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। भाजपा विधायक हुकुम सिंह व सुरेश राणा के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करने के अलावा रेलवे ट्रैक को बाधित करने का प्रयास किया। भीड़ में कुछ लोगों ने बाइक में भी आग लगा दी। पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते लाठीचार्ज कर दोनों भाजपा विधायकों को गिरफ्तार कर जिला बदर कर दिया।

भाजपा विधायक हुकुम सिंह व सुरेश राणा के साथ हिंदु संगठनों के लोग सुबह नौ बजते ही कोतवाली पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने धीमानपुरा रेलवे फाटक पर पहुंचकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों के लोगों ने जबरन रेल ट्रैक पर बैठकर फाटक बंद कर लिए। सूचना पर भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे डीएम-एसपी ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने भीड पर आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान भीड ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेडा।

पुलिस ने दोनों भाजपा विधायकों हुकुम सिंह और सुरेश राणा को गिरफ्तार कर लिया। डीएम पीके सिंह ने बताया कि शाति व्यवस्था के मद्देनजर दोनों भाजपा विधायकों को गिरफ्तार कराकर जिला बदर किया गया है।

लाठीचार्ज में घायल भाजपा विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह व विधायक सुरेश राणा ने पुलिस प्रशासन पर सांप्रदायिक मानसिकता से कार्य करने का आरोप लगाया। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकात वाजपेयी ने कहा कि अफसरों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह से बात कर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।

गौरतलब है शनिवार देर रात हरिद्वार की एक युवती अपने दोस्तों के साथ जींद (हरियाणा) जा रही थी लेकिन शामली से रात में बस न मिलने पर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में वीवी इंटर कालेज के पास रिक्शा खराब होने पर करीब आधा दर्जन युवकों ने युवती के दोस्तों को बंध अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+