पति चलाता है ऑटो रिक्शा, पत्नी करती है शहर पर राज

सवारी क्या करते है सवारी बिठाते है। जी हां बीजेपी कार्यकर्ता रक्षा बेन बतौर बतौर मेयर चुनी गई है। रक्षा और उनके पति रघुभाई नारंगभाई बोलिया कई सालों से बीजेपी से जुड़े है। स्थानीय निकाय चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी ने रक्षा के नाम को बतौर मेयर अनुमति दे दी। इस हरी झंडी मिलने के बाद रक्षा राजकोट की नयी मेयर है। पत्नी मेयर तो बन गई, लेकिन रधु भी भी अपनी जीविका ऑटो चलाकर ही गुजारना चाहता है। रोज सुबह वो अपनी ऑटो लेकर निकल जाता है, और पूरा दिन उसी काम में गुजरता है।
1995 में रक्षा और रघु की शादी हुई थी। दोनों बीजेपी के कार्यकत्ता है। सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे है, लेकिन आज ब नरन्द्र मोदी ने रक्षा को ये मौका दिया तो दोनों पति-पत्नी फूले नहीं समां रहे है। अब तक दो कमरों वाले मकान में जीवन गुजारने वाले जल्द ही मेयर बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। पति-पत्नी मोदी की तारिफ करते नहीं थक रहे है।












Click it and Unblock the Notifications