आफत की बारिश, इमारत ढहने से 3 महिलाओं की मौत

 pune
पुणे। मानसून की पहली बारिश ने ली तबाही मचानी शुरु कर दी है। कही भारी बारिस की वजह से हो रही भूस्खलन की वजह से लोगों की जान जा रही है तो कहीं बारिश की वजह से इमारते ढ़ह रही है। पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इमारत ढ़हने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाली तीनों ही महिलाएं थी।

हादसा सुवर्णानंद सोसायटी में हुआ, जहां सोसाइटी की एक 15 फीट ऊंची दीवार सड़क पर जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे में सड़क पर जा रही तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। दीवार सड़क से गुजर रही तीन महिलाओं पर जाकर गिरी। हादसे में तीनों ही महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क पर दीवार ढहने से कुछ वाहन को भी हानि पहुंची है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि पुणे में कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जह-जगह पेड़ों के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है और कई जगह विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर में कल 72 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। सभी जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन बारिश से हो रही परेशानियों से निजात पाने के लिए कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+