सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला इराक, 57 मरे

बगदाद। इराक के अलग-अलग शहरों में हुए श्रंखलाबद्ध कार विस्फोटों में 57 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी से प्राप्‍त जानकारी के मुताबि‍क ज्यादातर हमले शिया बहुल शहर में हुए हैं। हमले के शिकार शहरों में कुत, नजफ, महमोदिया, नसीरिया और बसरा शामिल हैं।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बसरा शहर के मध्य में स्थित बाजार में लगभग एक ही समय हुए दो कार विस्फोटों में पांच लोग मारे गए। पवित्र शहर नजफ में हुए एक अन्य कार विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई। इसी तरह कुत में औद्योगिक इलाके तथा निर्माण के काम लगे मजदूरों को निशाना बनाकर दो कार विस्फोट किए गए।

57 killed in multiple car bomb blasts in Iraq.

देश के सुन्नी मुसलमान प्रधानमंत्री नुरी अल-मलीकि के नेतृत्व वाली सरकार पर पक्षपात के आरोप लगाते रहे हैं, जिसका सरकार विरोध करती रही है। जून 2008 के बाद पिछले महीने इराक में सबसे ज्यादा हमले हुए जिसमें 1,045 आम नागिरकों एवं सुरक्षा अधिकारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

बरहाल रविवार को हुए इस हमले ही जिम्‍मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि यह हमले शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए किए गए थे। देश के दक्षिण और मध्य हिस्से में आधा दर्जन शहरों और कस्बों में विस्फोट हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+