लगातार बारिश से जलमग्‍न हुआ दिल्‍ली, यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी। सोमवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश जारी है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

शहर में जल निकास की समस्या के कारण मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कें जाम होने की वजह से यात्रियों को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक सिग्नल के बंद होने और सड़कों के नालों में बदलने के कारण यातायात मंद पड़ गया है। दक्षिणी दिल्ली के सुब्रतो पार्क एवं पंचशील पार्क, उत्तरी दिल्ली के आनन्द पर्बत और आउटर रिंग रोड पर यातायात रुका हुआ है।

Delhi Rain

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुब्रतो पार्क, पंचशील पार्क, वसंत कुंज, आनन्द पर्बत और आउटर रिंग रोड में नालियों के भर जाने से सड़कों पर पानी जमा होने की शिकायतें आ रही हैं। दिल्ली से नोएडा और गुड़गांव जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात जाम होने से लोग रास्ते में ही फंस गए हैं।

गुड़गांव से दिल्ली आ रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण मैं आज करीब आधा घंटे देर से पहुंचा। हल्की बारिश में भी यहां ट्रैफिक जाम का खतरा उत्पन्न हो जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार रात 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 58.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

आईएमडी के अधिकारी ने कहा, "आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।" शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 81 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण रविवार को इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।

बीते एक जून को केरल पहुंचा मानसून दो सप्ताह के अन्दर ही तेजी से देश के दक्षिण, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में छा गया। दिल्ली में मानसून ने निर्धारित समय से दो सप्ताह पहले ही रविवार को दस्तक दे दी। रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+