उत्‍तराखंड में बारिश से तबाही, हरभजन सिंह ने ली सेना की शरण, 13 मरे

Harbhajan Singh
देहरादून। उत्‍तराखंड में कुदरत का कहर बारिश के रूप में आया है। रविवार की सुबह से हो रही भारी बारिश ने पूरे राज्‍य में भयंकर तबाही मचा दी है। केदारनाथ में बादल फटने से करीब 50 लोग लापता हो गये हैं। 5 लोगों का शव बरामद कर लिया है। वहीं मसूरी में भी बादल फटने की खबर है जिसमें 400 से ज्‍यादा लोग फंसे हैं। आलम ये है कि उत्‍तरकाशी में कई घर बाढ़ की चपेट में हैं। चारधाम यात्रा के रास्ते बंद होने से उत्तरकाशी और चमोली में करीब 25 हजार यात्री जहां-तहां फंस गए हैं।

सबसे खास बात ये है कि भारतीय क्रिकेट टीम के टर्मिनेटर और जाने-माने क्रिकेटर हरभजन सिंह भी बारिश के इस कहर में फंसे हुए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के हेमकुंड साहब गए थे। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री यशपाल आर्य ने बातया कि प्रशासन आपात स्थिति से निबटने के लिए चौकस है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए क्रिकेटर हरभजन सिंह भी जोशीमठ में फंसे हुए हैं। वह सुरक्षित हैं और आईटीबीपी कैंप में ठहरे हुए हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह ने ट्विट कर कहा है कि मैं सुरक्षित हूं। सरकार और सेना लोगों की मदद कर रही है।

उत्‍तराखंड प्रशासन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लगातार बारिश होने से जहां आठ लोगों की मौत हो गई है वहीं उत्तरकाशी, चमोली में भूस्खलन, बाढ़ से सड़कें व पुल ध्वस्त हो गए हैं। चारधाम यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी गई है। देहरादून के प्रेमनगर थाने के प्रभारी विकास रावत ने बताया कि न्यू मीठी बेरी इलाके में एक मकान गिर जाने से एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों की मौत हो गई।

उत्तराखंड प्रशासन ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं:-

0135-2710334
0135-2710335
0135-2710233

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+