मिस मैच थे जेडीयू-बीजेपी, तलाक तो होना ही था: लालू प्रसाद यादव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच फूट के आसार को देखते हुए दूसरी पार्टियों के विधायकों का शिकार करने का आरोप लगाया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में लालू ने कहा, "वे दूसरी पार्टियों के विधायकों का शिकार कर रहे हैं।"
राजद प्रमुख ने नीतीश कुमार पर अविश्वासी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वे मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा से संबंध तोड़ लिये हैं।लालू ने कहा, "वे भरोसे के लायक नहीं हैं। वे नरेंद्र मोदी का विरोध मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। वैसे भी मिस मैच थे जेडीयू-बीजेपी, तलाक तो होना ही था।

आपको बता दें कि रविवार को जदयू ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी,इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जनता दल (युनाइटेड) का 17 साल पुराना गठबंधन टूट गया।
इस बात की आधाकारिक घोषणा मीडिया के सामने जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। मीडिया से बातचीत के दौरान शरद यादव ने कहा कि 17 साल से हम अच्छे से चलते रहे मगर पिछले 7-8 महीनों से हालात बदल गये।
जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर यह प्रतिक्रिया दी। अब नीतीश सरकार बिहार विधानसभा में 19 जून को विश्वास मत हासिल करने की कोशिश करेगी। इससे पहले नीतीश सरकार ने अपनी सरकार से बीजेपी के 11 मंत्रियों का बर्खास्त भी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications