छात्राओं की बस पर आंतकी हमला, 12 की मौत, 20 घायल

आंतकियों की इस वारदात में तकरीबन 12 लोगों की मौत हो गई साथ ही 20 से ज्यादा घायल हैं। दरअसल आंतकियों ने ब्रेवरी रोड स्थित सरदार बहादुर खान महिला विश्वविद्यालय के परिसर में खड़ी एक बस में तेज धमाका किया। बस के अंदर बम प्लांट कर उन्होंने जोरदार धमाके को अंजाम दिया। छुट्टी का समय होने के कारण उस में छात्राएं और कर्मचारी सवार थे। तेज विस्फोट के बाद बस में आग लग गई।
इस धमाके में कॉलेज की 12 छात्राओं की मौत हो गई जबकि कई को गंभीर चोटें आई। इतना ही नहीं जब घायलों को इलाज के लिए बस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा तो आंतकियों ने अस्पताल में भी धमाका कर दिया। कॉलेज हमले के करीब एक घंटे बाद इस अस्पताल के अंदर एक विस्फोट हुआ जिसके बाद कई हथियारबंद आतंकवादियों ने अस्पताल के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सूचना पाते ही पुलिस ने अस्पताल की इमारत को चारों ओर से घेर लिया है और आंतकियों को खोजा जा रहा है। फिलहाल अभी किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications