यूपी: फिर उड़ा कानून का मजाक, रोडवेज बस में डकैती

डकैत यात्रियों व ट्रक चालकों से नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये की जेवर-नकदी लूटकर ले गए। लूटपाट का विरोध करने पर बस परिचालक व यात्रियों की जमकर पिटाई की। घटना के बाद डकैत फायरिंग करते हुए रामगंगा की कटरी में गुम हो गए।
दिल्ली से हरदोई जा रही रोडवेज बस (यूपी 30-9345) जैसे ही रामगंगा कटरी में कोलाघाट पुल की रैपूरा पुलिया के पास पहुंची तो एक दर्जन नकाबपोश डकैतों ने बस को रोक लिया। बस में 51 सवारिया थी। नीचे दो डकैत खड़े रहे, बाकी अंदर घुस आए। डकैतों ने यात्रियों को धमकी देकर खामोश करा दिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बस परिचालक तथा यात्रियों को तमंचे से पीटा भी।
डेढ़ घटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए कटरी की और भाग गए। इससे पहले डकैतों ने बदायूं से शाहजहापुर जा रहे ट्रक को रोककर चालक सरताज निवासी बदायूं व हेल्पर अहसान से 13 हजार रुपये लूट लिए। डकैतों ने दिल्ली से आ रहे कंटेनर को भी निशाना बनाया। चालक संजय कुमार
निवासी गोपालगंज (बिहार) से 8 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।












Click it and Unblock the Notifications