प्रिंस विलियम का भारत से है जेनेटिक संबंध
बैंगलोर। एक डीएनए रिसर्च में खुलासा हुआ है कि प्रिंस विलियम और भारत के बीच एक जेनेटिक रिश्ता है। बताया जा रहा है कि प्रिंस विलियम के रिश्तेदारों की सलाइवा (लार) के सैंपल प्रिंस की मां राजकुमारी डायना के पुरखों के यहां काम करने वाली एक भारतीय महिला के सैंपल से मेल खाते हैं। रिसर्चरों ने प्रिंस विलियम और उनके भारत के साथ संबंधों पर खोज की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विलियम पहले ऐसे ब्रिटिश राजा होंगे जिनके जेनेटिक संबंध भारत से हैं।
रिसर्च में बताया गया है कि प्रिंस विलियम की पांच पीढ़ी पहले के पुरखें थेओडोरे फॉर्ब्स (1788- 1820) गुजरात के शहर सूरत में ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए काम करते थे, वह स्कॉटलैंड के एक व्यापारी थे। उनके यहां एलिजा केवार्क नाम की एक महिला कर्मचारी थी। फॉर्ब्स और एलिजा की बेटी कैथरीन पांच पीढ़ी बाद की वंशज डायना थी। ऐसे में एलिजा का जीन एमटी डीएनए (मिटोकोंड्रियल डीएनए) उनकी बेटियों और डायना से होता हुआ प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी तक पहुंचा।

इस रिसर्च के आधार पर कहा जाता है कि प्रिसं विलियम के पूर्वज भारतीय थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह मिटोकोंड्रियल डीएनए विलियम से उनके बच्चों में नहीं जायेगा क्योंकि यह एक खास तरह का डीएन होता है जो कि एक मां से उसके बच्चे में जाता है।
इस रिसर्च के आधार पर यह कहा जा सकता है कि प्रिंस विलियम ब्रिटेन के पहले ऐसे राजा होंगे जिनका जेनेटिक संबंध भारत से हैं।












Click it and Unblock the Notifications