नीतीश के एक्शन पर भाजपा का रिएक्शन, मिलने से किया इंकार
पटना। मोदी पर मचे बवाल में बीजेपी और जेडीयू आर-पार की लड़ाई पर आमादा हो गई है। नीतीश के गरम रुख के बाद अब बीजेपी भी गरम मूड में आ गई है। इस गरमा-गरमी के बीच जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते में अब महज औपचारिकताएं ही बची हुई हैं और वहां राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार से मिलने से इंकार कर दिया है।
खबर के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी तथा बीजेपी कोटे से मंत्री नंदकिशोर यादव को फोन कर मुलाकात के लिए बुलाया था, लेकिन इन दोनों ने मिलने से इनकार कर दिया।

बीजेपी नेताओं ने दलील दी कि अब ये लड़ाई पार्टी लेवर पर हैष जब तक उन्हें दिल्ली आलाकमान से कोई निर्देश नहीं मिलता वो नीतीश कुमार से किशी भी तरह की कोई मुलाकात नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी बढ़ गई है। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि वो मोदी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications