अखिलेश के 'फ्री लैपटॉप' पर पानी फेरने वालों पर होगी कार्रवाई

माध्यमिक शिक्षा सचिव देवेश चतुर्वेदी ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को चेतावनी दी है कि 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बांटने के लिए विभिन्न जिलों में भेजे जा रहे लैपटॉप्स के रखरखाव में किसी भी तरह की लापवाही सामने आने पर सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने बारिश के मद्देनजर उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्वयं उन स्थानों का समय-समय पर निरीक्षण करें, जहां लैपटॉप रखे गए गए हैं। वहीं सरकार ने डीएम को इस मामले के जांच के आदेश भी दे दिए है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में बांटने के लिए रखे गए करीब 85 लैपटॉप्स के बुधवार को बारिश में भीगने की शिकायतें सामने आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications