यूपी में गुंडाराज, दिनदहाड़े एसओ को गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

यूपी में अखिलेश राज पर गुंडा राज भारी पड़ रहा है। इस बात को साबित करने के लिए आज एक और वारदात इसमें शामिल हो गई। इलाहाबाद शहर में बारा थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने एसएचओ को गोली मारी और वहां से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बारा थाना के एचएसओ दुबे अकेले ही बदमाशों का पीछा करने चले गए थे।
उसी दौरान शंकरगढ़ के गाढ़ा कटरा इलाके में बदमाशों ने रुक कर उनपर फायरिंग शुरू कर दी। दुबे ने भी अपनी ओर से जबाव देने की कोशिश की लेकिन बदमाशों की ताबड़तोड़ गोलीबारी से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications