एनडीए से अलग हुए तो ICU में भर्ती हो जाएंगे नीतीश: शिवसेना

shivsena
नयी दिल्ली। बीजेपी में मोदी के नाम पर उठे बवाल थमने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद बीजेपी के वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी नाराज हो गए। काफी मानमनोबल के बाद आडवाणी तो मान गए, लेकिन नीतीश को मोदी बर्दाश्त नहीं हो रहे है। नीतीश ने तो एनडीए से अलग होने तक की बात कह दी है।

जेडीयू की नाराजगी के बीच एनडीए की सहयोगी शिवसेना उसका साथ दे रही है। गठबंधन की इस विपरीत स्थिति में शिवसेना बीजेपी का साथ दे रही है। नीतीश के गठबंधन छोड़ने की धमकी के बीच शिवसेना ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए विपक्षियों को जबाव दिया है। शिवसेना ने तर्क दिया है कि हाल में बीजेपी के भीतर हुए घटनाक्रम से विपक्षी एनडीए गठबंधन कमजोर नहीं हुआ है। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में यह बात लिखी गई है।

सामना के लेख में कहा गया है कि मोदी को जिम्मेदारी मिलने से नाराज आडवाणी ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन एनडीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया था। ममता और द्रमुक के यूपीए छोड़ने के बावजूद अगर कांग्रेस कहती है कि वो अब भी मजबूत है तो उन्हें किसने कह दिया कि एनडीए कमजोर हो गया है!

शिवसेना के मुखपत्र सामना में जेडीयू के एनडीए से बाहर निकलने के विचार पर लिखा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बीजेपी आक्सीजन की तरह है। अगर नीतीश बीजेपी का साथ छोड़ते है और एनडीए के गठबंधन से अलग होते है तो उनकी सरकार का आईसीयू में जाना तय है। शिवसेना ने नीतीश को आगाह किया है कि अगर नीतीश को बिहार में सरकार बनाए रखनी है तो उन्हें गठबंधन के सात बने रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+