'मोदी फोबिया' से पीड़ित कांग्रेसी बौखलाहट में दे रहे है बयान: नकवी

वहीं बीजेपी में मोदी के बढ़ते कद से ना केवल एनडीए की सहयोगी पार्टी और कुछ बीजेपी नाराज है ब्लकि मुख्य विरोधी पार्टी कांग्रेस पर भी मोदी इफेक्ट दिखना शुरु हो गया है। कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने मोदी से कांग्रेस का खतरा बताते हुए उन्हें भस्मासुर की संज्ञा दे दी।
जयराम रमेश के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेसी मोदी से डर गए है। कांग्रेस नेता हताश होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मोदी के नाम और उनके कद से इस कदर डर गए है कि हताशा से उबर भी नहीं पा रहे हैं और इसी हताशा में आकर वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। नकवी ने कहा कि कांग्रेसी मोदी फोबिया ने पीड़ित हो गए है।
गौरतलब है कि मोदी के नाम पर बीजेपी में हो रही उठापटक के बाद कांग्रेस नेता और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी को भस्मासुर की संज्ञा देते हुए कहा कि मोदी अपने ही नेताओं का भस्म करते जा रहे है।
इस बात से नाराज बीजेपी नेता नकवी ने पार्टी की प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि कांग्रेस मोदी फोबिया से परेशान होकर इस तरह की बयानबाजी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications