यूपी में गरजे अमित शाह, कहा कांग्रेस विरोधी माहौल को वोट में बदलना ही मकसद

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के सिपाही बनकर आये भाजपा के प्रभारी अमित शाह ने काम संभालते ही बनायी गयी योजना पर अमल करने का सख्‍त निर्देश दिया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि वह जनता के बीच बीस दिन का प्रवास कर आपसी संपर्क और संवाद बनाये। उन्‍होने यह भी कहा कि प्रवास का सम्‍पूर्ण ब्‍यौरा बनाकर एक फार्मेट में कार्यालय में जमा करें। शाह ने बताया कि वह खुद भी प्रवास करेंगे।

उन्‍होने लोकसभा चुनाव और संगठन मजबूती को एक बड़ी चुनौती बताया। इसके लिए उन्‍होने 'बूथ जीतो' का नारा दिया और एक्‍शन प्‍लान पर अमल करने का आदेश दिया। 'बूथ जीतो' अभियान के तहत हर बड़े कार्यकर्ता को एक बूथ में पार्टी की जीत की जिम्‍मेदारी लेनी होगी। हर पांच बूथ मिलाकर एक शक्तिकेंद्र बनाया जायगा। बूथ कमेटी में स्‍थानीय बड़े नेताओं को भी शामिल होना होगा। कमेटी के निर्देशन में ही कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क स्‍थापित करेंगे। प्रदेश में 1 लाख 27 हजार से अधिक बूथ कमेटी हैं।

Amit Shah

उन्‍होने पदाधिकारियों से कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में अच्‍छे परिणाम देने का लक्ष्‍य लेकर चलना है, पार्टी में किसी की मनमानी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। उन्‍होने कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं की भीड़ पर ऐतराज जताते हुए कहा कि 'सिर्फ भीड़ इकट्ठा करने से ही टिकट नहीं दिये जाएंगे, इसका फैसला पार्टी नेतृत्‍व करेगा।

चुनाव के लिए कूपन के जरिये जमा होगा धन-

प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्टी को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए कूपन के माध्‍यम से धन एकत्र किया जायेगा। हर बूथ से औसतन एक हजार रूपये एकत्र करने का लक्ष्‍य है। इसके लिए पार्टी के हर प्रमुख कार्यकर्ता को कूपन लेना होगा। कूपन खोने पर या हिसाब न देने पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी, और पांच वर्ष तक पदाधिकारी को न तो कोई टिकट मिलेगा और न कोई पद दिया जायेगा। पांच हजार से अधिक राशि चेक के जरिये ली जायेगी।

अमित शाह ने कहा कि मीडिया ने कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार को उजागर कर दिया है, ऐसे में इस माहौल को वोट में बदलना होगा। वहीं अब 16 की जगह 26 जून को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत इस दिन जिला मुख्‍यालय पर कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+