कांग्रेस विधायक से तंग आकर पूर्व सपा विधायक ने मुलायम से मांगी इच्छामृत्यु

वाराणसी (उत्तर) सीट से पूर्व सपा विधायक अब्दुल समद अंसारी और उनकी पत्नी शेहला अंसारी ने मुलायम और अखिलेश को लिखे पत्र में कांग्रेस विधायक अजय राय पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि विधायक राय फर्जी कागजातों के आधार पर उन्हें बदनाम कर रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। दोनों ने पत्र में लिखा कि इस सम्बंध में जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। विधायक अजय राय के लोग उनके मकान पर पत्थर फेंक रहे हैं और उन्हें जानमाल का खतरा है।
दूसरी तरफ विधायक अजय राय ने अंसारी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी पार्टी (सपा) की सरकार है। जांच करा ली जाए। गुंडागर्दी अंसारी की फितरत है, उनकी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications