उप्र में मूसलाधार बारिश, जल्द सक्रिय होगा मानसून
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अधिकांश इलाकों में मंगलवार देर रात मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के भीतर राज्य में दक्षिणी-पश्चिम मानसून सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में पिछले कई दिनों से बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी हिस्से में घने बादल छाए रहने से अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाने की सम्भावना बनी हुई है।
लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।
राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 22.2 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Click it and Unblock the Notifications