उत्‍तर प्रदेश में बारिश, गर्मी से मिली राहत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने से प्रदेश में गर्मी कुछ कम हुई है और तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार सुबह लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सुबह से बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। लखनऊ में सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। गोरखपुर में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद बलिया में अधिकतम तापमान 16 डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोरखपुर में अधिकतम तापमान 13 डिग्री नीचे 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rain

फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इटावा का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 42.8 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक बदली और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। अगले कुछ घंटों के दौरान पूर्वी और मध्य इलाकों में बारिश और आंधी की सम्भावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+