छत्‍तीसगढ़ नक्‍सली हमले में घायल कांग्रेस नेता वीसी शुक्‍ला का निधन

गुड़गांव। छत्‍तीसगढ़ नक्‍सली हमले में घायल कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री वीसी शुक्‍ल का आज गुड़गांव स्थित मेदांता अस्‍पताल में निधन हो गया। शुक्‍ला की उम्र 84 साल थी और वो बीते 25 मई को हुए नक्‍सली हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्‍हें तीन गोलियां लगी थी। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में लाए जाने से पहले श्री शुक्ल के शरीर से गोलियां निकालने के लिए जगदलपुर के अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था।

मालूम हो कि बीते माह 25 तारीख को बस्‍तर जिले में कांग्रेस की रैली के दौरान नक्‍सलियों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।

Congress leader Vidya Charan Shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+