डेढ़ घंटे तक सुरंग में फंसी रही मेट्रो, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर म्रगलवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल हो गया क्योंकि दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाले मेट्रो तकनीकी खराबी के चलते ठप हो गई। तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो उद्योग भवन से केंद्रीय सचिवालय रूट लगभग डेढ़ घंटे तक टनल (सुरंग) में अटकी रही। मेट्रो के अंदर हड़कंप मच गया और लोगों के दम घुटने लगे।
हालात ऐसे हुए कि मेट्रो में मौजूद लोगों को सुरंग के सहारे बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय सचिवालय से हुडा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली एक मेट्रो ट्रेन करीब 10:30 बजे तकनीकी खराबी के कारण उद्योग भवन के पास सुरंग में फंस गई। इस कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो गई। इस रूट पर ऑफिस टाइम की वजह से भारी भीड़ थी।













Click it and Unblock the Notifications