भरोसा करने वालों को हमेशा धोखा देते हैं नरेन्द्र मोदी: दिग्विजय सिंह
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह इस बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने इस बार गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नवर्निवाचित लोकसभा चुनाव प्रचार अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मोदी पर जिसने भरोसा किया उसे धोखा मिला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी भरोसा करने वाले को धोखा देते हैं।
दिग्वजिय सिंह ने कहा कि जो हाथ मोदी को उपर उठाते हैं मोदी उन्हीं हाथों को काट देते हैं। दिग्विजय सिंह ने मोदी को भाजपा प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाते बनाये जाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि ये हमारा मसला नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के लिये कभी भी खतरा नहीं बन सकते। कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया है। खास और गौर करने वाली बात ये है कि कल ही दिग्विजय सिंह ने नरेन्द्र मोदी को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई दी थी।













Click it and Unblock the Notifications