दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला की हालत गंभीर

Nelson Mandela
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के खिलाफ लड़ने वाले तथा पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को फेफड़े में फिर से संक्रमण के कारण शनिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। समाचार चैनल 'स्काई न्यूज' ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मैक महाराज के हवाले से कहा है कि मंडेला होश में हैं और अपने से सांस ले रहे हैं। इस वर्ष 94 वर्षीय मंडेला तीसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले मार्च में नीमोनिया हो जाने के कारण मंडेला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका से रंगभेद नीति के 1994 में खत्म होने से पहले मंडेला अपने 27 वर्ष के कारावास के दौरान टीबी रोग से ग्रस्त हो गए थे। वर्तमान समय में उनके फेफड़े में होने वाला संक्रमण टीबी की बीमारी के कारण ही है। मंडेला 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे। मैक महाराज ने बीबीसी को बताया कि मंडेला को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मंडेला को राहत देने के लिए चिकित्सक हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और उनके परिवार का कम से कम एक निकटवर्ती सदस्य हमेशा अस्पताल में मौजूद है। महाराज ने कहा, "राष्ट्रपति जैकब जुमा ने सरकार तथा देश की ओर से मंडेला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और मीडिया तथा जनता से मंडेला के परिवार की निजता का खयाल रखने के लिए कहा है।" एक वक्तव्य में जुमा ने कहा है कि मंडेला आज भी दक्षिण अफ्रीका के लिए आशा और मेल-मिलाप के प्रतीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+