आस्ट्रेलिया में 'वर्क वीजा' के नाम पर 80 भारतीयों से ठगी

मामले का खुलासा तब हुआ जब फिलीपींस के करीब 29 लोगों ने कैनबरा स्थित फिलीपींस के दूतावास में उनसे वीजा के नाम पर अधिक पैसे लिये जाने की शिकायत की। 'द एज' की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये लोग गीलोंग, गोल्ड कोस्ट और फिलीपीन स्थित कंपनियों के नेटवर्क से ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं जो कि आस्ट्रेलिया में काम करने के लिए अस्थाई रूप से वीजा की तलाश में थे।
इस मामले में शिकार हुई भारत की नागरिक 27 वर्षीय भावना ने बताया कि मेलबर्न स्थित कंपनी रोडोवान लस्की ने उसके साथ पिछले वर्ष यह वादा किया था कि उन्हे नौकरी दी जाएगी जिसके लिए उन्होने 5000 आस्ट्रेलियाई डॉलर बतौर शुल्क दिये। इसके बाद उन्हें विक्टोरिया के ओसियान ग्रोव भेजा गया और काम के बदले में कोई मेहनताना नहीं दिया गया।
इसके अलावा ठगी के शिकार 80 भारतीयों से कहा गया कि उन्हें काम मिलने में मुश्किल होगी अत: उन्हें मेलबर्न में सफाई से जुड़ा कोर्स करना होगा। इस कोर्स की आधिकारिक फीस 1300 आस्ट्रेलियाई डॉलर है, पर उनसे यहां पर भी 5000 आस्ट्रेलियाई डॉलर लिये गये।
आस्ट्रेलियाई वीजा योजना आरएसएमएस के उपवर्ग 187 के अनुसार रोजगार दाताओं को यह हक है कि घरेलू श्रमिक बाजार में कर्मचारियों की कमी होने की स्थिति में विदेशी कर्मचारियों को प्रायोजित कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications