सपा- बसपा की बैसाखी पर चल रही है UPA: जेटली

जेटली ने सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि अब सिर्फ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के दम पर ही सरकार चल रही है।
जेटली समापन समारोह के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके केन्द्र की यूपीए सरकार से अलग हो गए है। अब सिर्फ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के दम पर ही केंद्र की सरकार चल रही है। दोनों में से एक ने समर्थन वापस ले लिया तो लोकसभा के चुनाव समय से पूर्व होंगे।
यूपीए सरकार पर सीबीआई के दुर्पयोग का ईरोप लगाते हुए जेटली ने कहा कि सरकार सपा और बसपा को डराकर समर्थन ले रही है। लेकिन ये ज्यादा दिन तक चलने वाला नही है। जेटली ने सीबीआई के अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि राजनीतिक सत्ता अमर नही है।
जेटली ने कहा कि सीबीआई ने पाक साफ और वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया को गलत फंसाया है। कटारिया को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन पर भाजपा कभी आंच नहीं आने देगी।












Click it and Unblock the Notifications