मौसम: आज का दिन हो सकता है सबसे गर्म
बैंगलोर। गर्म मौसम की मार झेल रहे भारत के ज्यादातर क्षेत्रों लिए एक बुरी खबर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज के दिन भारत के कुछ शहरों का तापमान सर्वाधिक हो सकता है। 'द हिंदु' की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा। इस दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्शियस रहा। जो कि इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्शियस के पार पहुंच गया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तापमान 43 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि पूरे प्रदेश का औसत तापमान 43 डिग्री सेल्शियस रहा।
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार आज का दिन उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार के लिए ज्यादा तपन भरा हो सकता है। इस दौरान गर्म हवाएं और लू चल सकती हैं। पिछले दिनों भी गर्मी के कहर ने इन प्रदेशों में जनजीवन को प्रभावित किया था, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे।
लखनऊ विश्वविद्यालय के विभाग 'एडवांस लर्निंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ जियोलॉजी' के प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह ने भी यह बात कही है कि आज का दिन सबसे गर्म हो सकता है। अगर आज सुबह की बात करें तो लखनऊ का तापमान 42 डिग्री सेल्शियस, बनारस का 40, दिल्ली का 41 और चंडीगढ़ का तापमान 40 डिग्री सेल्शियस रहा।

गर्मी
गर्मी से खुद को राहत देने के लिए पानी से भरे तालाब में बैठा एक टाईगर। गर्मी के कारण चिडि़या घरों में जानवरों का जीना भी मुश्किल हो गया है।

तालाब में टाईगर
चिडि़याघर के एक तालाब में टाईगर।

वर्षा
हालांकि बारिश ने कहीं कही राहत दी है, पर उत्तर भारत में अधिक तापमान के कारण लोगों को पूरे तौर पर राहत नहीं मिल सकी है।

मानसून
गर्म मौसम के बीच, यह एक अच्छी खबर है कि इस बार मानसून के बेहतर रहने के आसार हैं। जिससे सावन के मौसम में लोगों को राहत मिल सकती है।

लोग बदन छिपाने को मजबूर
गर्मी के मौसम में लोगों के लिए घर से बाहर जाना बेहद मुश्किल हो गया है। अत: लोग बाहर निकलने से पहले पूरी तरह खुद को कपड़े से ढक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications