आईपीएल फिक्सिंग: सामने आया शिल्पा का 'राज', कबूली सट्टेबाजी की बात!

नयी दिल्ली। अपने ठुमकों से यूपी-बिहार को लूटने वाली शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने लाखों की लूट की बात कूबूल कर ली है। राज कुंद्रा ने आईपीएल में स्टेटबाजी की बात कबल कर ली है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा का पासपोर्ट जब्त कर लिया है।

पुलिस ने उन्हें देश नहीं छोड़ने पर रोक गा दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा को दोबारा पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले राज कुंद्रा से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 12 घंटों तक लंबी पूछताछ की थी। आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा करने वाली दिल्ली पुलिस राजस्थान रॉयल के मालिक राज कुंद्रा को अहम कड़ी मान रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुंद्रा सट्टेबाजी में लिप्त थे, लेकिन उनका स्पॉट फिक्सिंग से कोई लेना-देना नहीं है।

shilpa shetty and raj kundra

शिल्पा के पति राज कुंद्रा के पास राजस्थान रॉयल 11.7 फीसदी शेयर हैं। पुलिस ने कुंद्रा से दुबई यूक्रेन और बोत्सवाना के कारोबार के बारे में भी पूछाताछ की। 12 घंटों की पूछताछ के दौरान कुंद्रा से बुकीज और टीम के रिश्तों के बारे में भी पूछताछ की गई। साथ ही खिलाड़ियों के मूवमेंट के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सरकारी गवाह बने खिलाड़ी सिद्धार्थ त्रिवेदी के आमने-सामने राज कुंद्रा से पूछताछ की।

वहीं मीडिया में अपने पति राज कुंद्रा की खबर दिखाए जान पर शिल्पा शेट्टी नाराज हो गई है। मीडिया पर भड़के हुए शिल्पा ने खबरों को अफवाह करार दिया। राज कुंद्रा पर शिकंजे की खबर सुनकर शिल्पा शेट्टी भड़क उठीं। शिल्पा ने मीडिया पर गलत खबर दिखाने का आरोप लगाया है। अपने ट्वीट अकाउंट पर उन्होंने भड़ास निकाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+