NCTC पर नहीं बनी सहमति, गैर कांग्रेसी राज्यों ने किया विरोध

narendra modi
नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के भयानक नक्सली हमले के बाद देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंतिंत सरकार ने सर्वदलिय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।

आंतरिक सुरक्षा पर बुलाई गई ये बैठक देखते-देखते केंद्र बनाम राज्यों की लड़ाई का अखाड़ा बन गया। गैर यूपीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक बार फिर केंद्र की नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर यानी एनसीटीसी गठित करने की बहुप्रतीक्षित योजना को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इन मुख्यमंत्रियों ने एनसीटीसी के मसौदे में केंद्र की ओर से किए गए कई अहम बदलाव के बावजूद उसे संघीय ढांचे के खिलाफ बताते हुए खारिज कर दिया। हालांकि इस बार एनसीटीसी पर केंद्र सरकार का रुख भी सख्त दिख रहा है। केंद्र सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि इस विरोध के बावजूद वह एनसीटीसी के नए मसौदे को लागू करने के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी कर देगी।

गौरतलब है कि केंद्र ने राज्यों की मांग पर एनसीटीसी को खुफिया एजेंसी आईबी के दायरे से हटा कर उसकी तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी के अधिकार खत्म कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+