शिवराज की पत्नी नोट गिनने की मशीन : कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी हमले को और तेज करते हुए अब चौहान की पत्नी पर भी आरोप लगाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने साधना सिंह को 'नोट गिनने की मशीन' बताते हुए कहा कि राज्य में अवैध खनन मुख्यमंत्री की पत्नी के संरक्षण में चल रहा है।

अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को साधना सिंह की असली पहचान बताना चाहिए। अवैध खनन ही शिवराज सरकार के लिए पतन का कारण बनने वाला है।

Shivraj Singh Chauhan

उन्होंने कहा, "राज्य में अवैध खनन मुख्यमंत्री की पत्नी के संरक्षण में चल रहा है, वे तो नोट गिनने की एक मशीन बन गई हैं। गौरतलब है कि आगामी विधानसभाा चुनाव में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री चौहान हैं। लिहाजा, कांग्रेस सीधे उन्हें ही निशाना बना रही है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इसी तरह मंगलवार को खरगोन में एक कार्यक्रम में कहा था, "चौहान ने एक समय नर्मदा नदी में खड़े होकर जीवन भर अविवाहित रहने की सौगंध खाई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि वे अपनी सौगंध पर कायम नहीं रह पाए?"

वहीं, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अजय सिंह के बयान को सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने वाला बयान करार दिया। पार्टी के प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि अजय सिंह को सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उनकी टिप्पणी किसी तरह की प्रतिक्रिया के लायक नहीं है।

बता दें कि राज्य के बहुचर्चित डम्पर कांड में भी विपक्ष ने चौहान की पत्नी का नाम घसीटा था। यह मामला बाद में लोकायुक्त तक पहुंचा। कांग्रेस ने इसे मुद्दा भी बनाया, मगर चौहान को क्लीनचिट मिल गई। अब कांग्रेस ने एक बार फिर पत्नी के जरिए चौहान पर वार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+