ना-पाक करतूत, सिखों को पाक दे रहा है आंतकी ट्रेनिंग!

गृहमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान सिख आंतकवादियों की फौज तैयार कर रहा है, वो इन आंतकियों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। शिंदे ने पाकिस्तान पर भारत विरोधी कदम उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाक सिकों को आतंकी हमले के लिए प्रशिक्षण दे रहा है।
शिंदे ने आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की मीटिंग में संबोधित करते हुए कहा कि सिख युवकों को पाकिस्तान में आईएसआई के ठिकानों आंतकियों के प्रशिक्षण का काम चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि पाकिस्तान जेल में बंद कैडरों, बेरोजगार युवकों, अपराधियों और तस्करों का इस्तेमाल आतंकी हमलों में मदद के लिए कर सकता है। इस सिलसिले में अमेरिका और यूरोप में रह रहे सिख युवकों को भी प्रेरित किया जा रहा है।
गृहमंत्री शिंदे कहा कि ऐसी जानकारी है कि आरडीएक्स सहित बडी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सीमाओं के जरिए पंजाब में पहुंचाया गया है। शिंदे ने कहा कि आतंकवादी सैटेलाइट फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान इन सिकों को ट्रेनिंग देकर उन्हें भारत की खिलाफ इस्तेमाल कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications