लालू की जीत पर नीतीश का ब्रेक, कहा 1 सीट जीतकर इतराने का जरुरत नहीं
पटना। बिहार के महाराजगंज उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद नीतीश कुमार पर आरोपों और कटाक्षों का दौर जारी हो गया है। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव महाराजगंज की सीट पर अपनी जीत को नीतीश के पतन की शुरुआत तक बता रहे है।
वहीं नीतीश ने भी उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महाराजगंज में जदयू की हार नहीं हुई है। पिछले चुनाव में राजद ने यह सीट जीती थी और इस बार उसने इसे बरकरार रखा है। इसमें नया क्या है? महाराजगंज उपचुनाव में राजद ने यह सीट फिर जीती है। नीतीश ने कहा कि ये हार उनकी निजी हार है।

उन्होंने कहा कि जेडीयू के ने कई बड़ी जीत हासिल हुई है लेकिन हमने कबी भी ऐसा तो कुछ नहीं किया। आरजेडी के लोग एक सीट जीत कर ही अपना स्वभाव को बता रहे है। नीतीश ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस उपचुनाव में उनकी पार्टी को ज्यादा मत मिले हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है। गौरतलब है कि महाराजगंज उपचुनाव में आरजेडी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश के पतन की शुरुआत हो गई है। इस सीट पर आरजेडी ने जडीयू प्रत्याशी और राज्य के शिक्षा मंत्री पी के शाही को 1.37 लाख से ज्यादा मतों से हराया है।












Click it and Unblock the Notifications