24 घंटे में अफगानिस्तान में मारे गए 57 आंतकी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगान नेशनल पुलिस ने सेना ओर नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की मदद से कंधार, गजनी, हेलमंड, कपिसा, पकटिका और पकटिया प्रांतों में कई संयुक्त अभियान चलाए।
इन अभियानों में 57 हथियारबंद तालिबान आतंकवादी मारे गए और 8 घायल हो गए। इसके अलावा 12 तालिबान लड़ाकों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। सुरक्षा बलों ने सड़क किनारे लगाए गए कई बमों और वाहन रोधी बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया तथा कई हथियार जब्त कर लिए। अफगानी सुरक्षा बलों और नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications