कहीं पहिया टूटा तो कहीं विमान के हुए दो टुकड़े

बैंगलोर। केबू में विमान दुर्घटना हुई, जिसमें दक्षिणी फिलीपींस के डवाओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान उतरते वक्‍त दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।161 यात्रियों से युक्‍त विमान जिस समय लैंड कर रहा था, उसी वक्‍त उसका आगे का पहिया टूट गया और रनवे पर विमान घिसटता हुआ चलता गया। पायलट की सूझबूझ ही थी कि उसने ऐसी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल नहीं खोया और 161 जानें बच गईं। पायलट समेत सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह तो रही ताज़ा घटना, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि बेहतरीन टेक्‍नोलॉजी के इस दौर में पायलट अब ज्‍यादा समझदार हो गये हैं। शायद यही कारण है कि हाल ही में हुईं तमाम विमान दुर्घटनाओं में एक भी मौत नहीं हुई। हम यहां ऐसे ही प्‍लेन क्रैश की बात करेंगे। वो भी तस्‍वीरों के साथ। ये ऐसे प्‍लेन क्रैश हैं, जिनमें कई में तो दुर्घटना के बाद विमान को देख कोई नहीं कह सकता कि उसमें कोई बचा भी होगा।

कहीं विमान समुद्र में जा गिरा तो कहीं रनवे की बाउंड्री को तोड़ते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल आया। कहीं विमान के दो टुकड़े हुए, तो कहीं पहिये टूट कर अलग हो गये। लेकिन पायलटों की सूझबूझ से यात्री आज सुरक्षित हैं। आईये एक नजर डालते हैं ऐसी दुर्घटनाओं पर-

फिलीपीन्‍स

फिलीपीन्‍स

फिलीपीन्‍स के दावाओं में एक एयरबस एथ्रीटूजीओ लैंडिंग के दौरान अपने रनवे से उतर गया। प्‍लेन में 161 लोग सवार थे। घटना में एक व्‍यक्ति घायल हो गया।

एल रेनो

एल रेनो

अमेरिका में आये भीषण चक्रवाती तूफान टॉरनेडो के कारण एक इमारत ढह गयी। जिसमें एक विमान क्षतिग्रस्‍त हो गया।

नेवाक

नेवाक

यह तस्‍वीर एक वीडियो द्वारा ली गई है। जिसमें लैडिंग के बाद प्‍लेन फोम का डालते एयरपोर्ट कर्मचारी।

जामसोम

जामसोम

नेपाल एयरलाइंस के एक प्‍लेन के नदी में गिर कर क्रैश हो जाने पर बचाव कार्य में जुड़े रेस्‍कयअर्स। जामसोम नेपाल की राजधानी काठमांडू के उत्‍तरपश्चिम से 200 किलोमीटर दूर स्थित है।

बाली

बाली

यह तस्‍वीर इंडोनेशियन पुलिस द्वारा उपलब्‍ध करवाई गयी है। जिसमें एक प्‍लेन बाली के एयरपोर्ट के पास पानी में हैं।

बाली, इंडोनेशिया

बाली, इंडोनेशिया

यह तस्‍वीर इंडोनेशियन पुलिस द्वारा उपलब्‍ध करवाई गयी है। जिसमें एक प्‍लेन बाली के एयरपोर्ट के पास पानी में हैं।

डबलिन

डबलिन

डबलिन हवाईअड्डे पर लैडिंग के दौरान आगे का पहिया फंस जाने से प्‍लेन क्रैश हो गया।

मास्‍को

मास्‍को

रूस की राजधानी मास्‍को में एक प्‍लेन अपने रनवे से उतर गया।

मास्‍को

मास्‍को

वेनूकोवो हवाईअड्डे पर एक प्‍लेन अपने रनवे से उतर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+