दिग्‍विजय को आया गुस्‍सा, सरेआम पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा जोरदार तमाचा

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के महासचिव और मध्‍यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार अपने गुस्‍से को लेकर विवादों के बीच घिर गये हैं। दरअसल मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने ही स्‍वागत समारोह के दौरान गुस्‍से में आ गये। दिग्‍विजय सिंह को इतना गुस्‍सा आया कि उन्‍होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्‍पड़ मार दिया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भोपाल कांग्रेस दफ्तर में दिग्‍विजय सिंह जब पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत के लिए होड़ लग गई। पार्टी कार्यकर्ता जोर-जोर से दिग्विजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और धक्का मुक्की भी कर रहे थे।

Digvijay Singh slaps congress worker in Bhopal.
दिग्‍विजय सिंह ने कई बार इशारे से मना किया कार्यकर्ता शांत हो जाएं और धक्‍का मुक्‍की ना करें मगर किसी कार्यकर्ता ने उनकी बात नहीं मानी। इस बात को लेकर दिग्विजय सिंह बिल्‍कुल तिलमिला गये और एक कार्यकर्ता को जोर से थप्‍पड़ मार दिया। हालांकि अभी तक उस कार्यकर्ता का नाम सामने नहीं आया है मगर ऐसा कहा जा रहा है कि थप्‍पड़ मारने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति और सांसदों की बैठक में दिग्विजय सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री कमलनाथ औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। बाद में सिंधिया और कमलनाथ ने मामले को संभाला और दिग्विजय सिंह को शांत कराया। मालूम हो कि दिग्विजय सिंह अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्‍होंने अपने ही पार्टी पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+