हाईफाई सेक्‍स रैकेट: वैश्‍याओं को मिला था कार, बंगला और अय्याशी का हर सामान

वाशिंठन। बहुत पहले सड़क किनारे खड़ा था तो किसी के मुंह से ये बात सुनी थी कि 'ये अमेरिका है यहां जो कुछ भी होता है, बड़ा ही होता है'। आज ये खबर मिलने के बाद लगा कि उस व्‍यक्ति ने सच कहा था। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में एक सेक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ है। आप सुनकर चौक जायेंगे इस धंधे में शामिल वैश्‍याओं को लग्‍जरी कारें, हॉली डे पैकेज और चार साल तक की मेटरनि‍टी लीव दी जाती थी। इसके अलावा उन्‍हें आलिशान बंगला और हर सुविधाएं मुहैय्या कराई गईं थी। फिलहाल ये मामला अदालत में है और सुनवाई चल रही है।

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में एक पिता-पुत्र पर सेक्‍स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। सुनवाई के दौरान पहले उन पर आरोप लगा था कि वो महिलाओं संग जानवरों जैसा व्‍यवहार करते थे। वहीं इस मामले में अब एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस रैकेट में बतौर वैश्‍या काम करने वाली कुछ लड़कियों ने दावा किया है वो सभी एक परिवार की तरह रहती थीं और उनके साथ अच्‍छा व्‍यवहार किया जाता था। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय विंसेंट जॉर्ज और उसके 35 वर्षीय बेटे विंसेंट जॉर्ज जूनियर हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट चलाने, मनी लॉन्ड्रिंग, 5 लड़कियों को जबरन देह व्‍यापार में धकेलने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

White Prostitutes Defending their Black Father and Son Pimps.

इसके ठीक विपरीत अपनी मर्जी से जिस्‍मफरोशी के धंधे में आईं दो वैश्‍याओं गेसिलर (31 साल) और हीथर केथ (26 साल) ने अदालत में दिये अपने बयान में इन बाप-बेटे की एक अलग ही तस्‍वीर पेश की है। इन दोनों के बयान के मुताबिक विंसेंट ने इन्‍हें घर, कार, खाने-पीने का सामान से भरा फ्रिज और लग्‍जरी हॉली डे पैकेज दिया था। इतना ही नहीं इसके इसके अलावा जब गेसि‍लर गर्भवती हुई तो उसे पूरे 4 साल की मैटरनिटी लीव भी दी गई।

ब्रांडेड और महंगे सूट पहनकर अदालत पहुंची गेसिलर ने बताया कि वह जॉर्ज जूनियर से प्‍यार करती है और वह उसकी 8 साल की बेटी का पिता है। गेसिलर ने कहा कि वह बहुत ही अच्‍छे पिता हैं। उसने कोर्ट को बताया कि जॉर्ज के साथ काम करने वाली सभी लड़कियों को उनका खुद का घर दिया गया था। यही नहीं सभी को बीएमडब्‍ल्‍यू और निसान मैक्सिमा जैसी लग्‍जरी गाड़ियां भी दी जाती थीं। और तो और आरोपी बाप-बेटे उन्‍हें फ्लोरिडा और वरमॉन्‍ट में छुट्टियों के लिए ले जाते थे।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक केथ नामक वैश्‍या से पूछा कि उसके गले पर जो टैटू बना है उसका क्‍या राज है। उस टैटू में जॉर्ज जूनियर की गली का नाम 'किंग कोब' लिखा हुआ था। इस बात में कोर्ट में वकील ने दावा किया कि केथ के गले में बना टैटू बताता है कि कि‍स तरह से महि‍लाएं जॉर्ज की प्रॉपर्टी की तरह इस्‍तेमाल की जाती थीं। इस दावे का खंडन करते हुए 8 माह की गर्भवती केथ ने बताया कि उसने अपनी इच्‍छा से टैटू बनवाया है। केथ ने कहा कि मैं जॉर्ज को बताना चाहती थी कि मैं उससे कितना प्रेम करती हूं इसलिए मैंने टैटू बनवाया। केथ किसी और शख्‍स से गर्भवती है। मालूम हो कि इन बाप-बेटे को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+