श्रीनिवासन पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव, वोटिंग हुई तो पत्ता होगा साफ
नयी दिल्ली। आईपीएल फिक्सिंग में बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद मरप्पन का नाम आने के बाद से उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत खेल मंत्री जतिन प्रसाद ने भी उन के इस्तीफे की मांग की है, लेकिन तमाम दबाव के बावजूद अध्यक्ष के पद पर अब तक मजबूती से चिपके एन श्रीनिवासन का सिंहासन अब डोलने लगा है।
स्पॉट फिक्सिंग मामले को लेकर श्रीनिवासन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ने लगा है। दबाव इस कदर हैं कि श्रीनिवासन के लिए अपनी कुर्सी को बचाए रखना अब लगभग नामुमकिन है। उन्हें बीसीसीआई से बाहर करने के लिए सियासी लामबंदी तेज हो गई है।

बीसीसीआई बोर्ड का समर्थन होने का दावा करने वाले श्रीनिवासन का कहनाहै कि पुलिस ने उन पर सीधे तौर पर फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप नहीं लगाया है इसलिए वो इस्तीफा नहीं देगे।
अपने दामाद गुरूनाथ मयप्पन की सट्टेबाजी के आरोपों में गिरफ्तारी के बावजूद बोर्ड की बैठक नहीं बुलाने के बाद से ही श्रीनिवासन की कड़ी आलोचना होने लगी थी। माना जा रहा है कि बोर्ज से इस्तीफा नहीं दे रहे अध्यक्ष श्रीनिवासन के खिलाफ वोटिंग की हालत बन सकते है। अगर ऐसा होता है तो कम से कम 18 वोट उनके खिलाफ जा सकते हैं, जबकि उनके पक्ष में सिर्फ 6 वोट जा सकता है।
अगर इसमें से 6 वोट भी श्रीनिवासन के खिलाफ जाने का मन बना लेते हैं तो अध्यक्ष के खिलाफ वोटों का पूरा आंकड़ा बढ़कर 24 हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो बहुमत हारने के बाद श्रीनिवासन के खिलाफ हो जाएगा और वो हार सकते हैं। अगर ये आंकड़े सही हैं तो फिर बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन की कुर्सी जानी तय है।
-
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा! -
VIDEO: 'टिकट दिला दो जमील भाई', सुनील गावस्कर पर चढ़ा धुरंधर का बुखार! राकेश बेदी से लगाई मदद की गुहार -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications