बस-टैंकर में टक्कर, 14 की मौत, 36 घायल

बस और टैंकर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में 14 लोगों की मौत जबकि 36 लोग घायल हो गए। बस पूरी तरह टूट चुकी है। जबकि ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मेदवन खिंड पर यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस और टैंकर की भिड़ंत के बाद लोगों में डर का माहौल है। वहीं अभी बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबकि मृतकों के शव को उनके परिजनों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राहत कार्य में जुटे सुरक्षाकर्मी लोगों को उनके गणतव्य तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। वहीं पुलिस ट्रक के ड्राइवर की भी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications