इंसानियत शर्मसार: मां-बाप ने टॉयलेट में फ्लश कर बहा दिया अपना बच्चा
बीजिंग। पड़ोसी मुल्क चीन में एक ऐसी घटना हुई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इस दर्दनाक और झंकझोर कर रख देने वाली वारदात के बारे में जानने के बाद आप गुस्से से लाल हो जायेंगे। यहां एक रेस्क्यू टीम ने सीवर पाइप में फंसे एक नवजात बच्चे को काफी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। हैरान करने वाली बात ये है कि उस बच्चे के माता-पिता ने उसे ही कमोड में डालकर फ्लश में बहा दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना झेजियांग प्रोविंस के जिन्हुआ की है, जहां नवजात बच्चा एक रिहायशी बिल्डिंग के टॉयलेट कमोड से लगे पाइप में फंसा हुआ था। इस बात की जानकारी तब हुई जब लोगों को बार-बार बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने फौरन इस बात की जानकारी बचाव दल को दी।

बचाव दल के लोग फौरन मौके पर पहुंच गये और 4 इंच चौड़ी पाइप को काटकर बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने बड़ी ही सावधानी से पाइप के अंदर से बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुट गई है।
उधर, इस घटना के सामने आने के बाद से चीन में लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए जमकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चे को फ्लश में बहा देने वाले निर्दयी मां-बाप को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications