भाजपा से विदाई के बाद 'राम' ने दी 'काला सच' बाहर लाने की धमकी

ram jethmalani
नयी दिल्ली। भाजपा ने जाने-माने वकील और राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी को पार्टी में अशिष्टता के आधार पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से इस कदर निकाले जाने के बाद राम जेठमलानी गुस्से में है। खुद को बीजेपी से निकाले जाने के फैसले को वो पार्टी की बड़ी नासमझी बता रहे है। बीजेपी को धमकी देते हुए जेठमलानी ने अब कहा है कि वो अब बीजेपी का काला सच सबके सामने लेकर आएंगे।

पार्टी में अशिष्टता के आधार पर उन्हें निलंबित किया है। बीजेपी ने निष्कासित होने के बाद जेठमलानी ने कहा कि बीजेपी में ऐसे कई लोग हैं, जो पार्टी के अंदर रहकर उसे बर्बाद कर कर रहे हैं और ऐसे लोगों ने ही मुझे पार्टी से निष्कासित कराया है। पार्टी को धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी ने मुझे निकाल दिया हो, लेकिन अब मैं चुप नहीं रहूंगा। जेठमलानी ने धमकी दी कि जिन लोगों ने मुझे पार्टी से बाहर निकाला है अब मैं उनका पर्दाफाश करूंगा। उन्होंने कहा कि काला धन के खिलाफ उनके अभियान की वजह से उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।

पार्टी से निकाले जदाने के बाद जेठमलानी ने इसे मूखर्तापूर्ण कार्रवाई बताया है। 89 साल के जेठमलानी ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर कुछ लोग हैं, जो काला धन के बारे में नहीं बोलना चाहते हैं और इसे अपराधियों से बरामद नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि काले धन के खिलाफ उनकी मुहिम से पार्टी उनसे नाराज थी और पार्टी नहीं चाहती थी कि मैं काले धन को वापस लाने की मुहिम से जुड़ी। जबह मैंने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने मुझे पार्टी से निकाल दिया। गौरतलब है कि कल बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता और वकील राम जेठमलानी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+