छत्तीसगढ़ हमले में मप्र के नक्सलियों के शामिल होने की आशंका

High alert in Madhya Pradesh after Naxal attack in Chhattisgarh.
भोपाल। छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में मध्य प्रदेश के नक्सलियों के भी शामिल होने की आशंका है। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में काफी समय से नक्सलियों की गतिविधियां नहीं देखी गई हैं।राज्य के छत्तीसगढ़ से लगे जिले नक्सल प्रभावित हैं। इन जिलों में नक्सलियों की गतिविधियां पिछले काफी अरसे से थमी हुई हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली गतिविधियों के न होने की पुष्टि करते हैं। वह कहते हैं कि नक्सली जब भी किसी राज्य में बड़ी वारदात को अंजाम देते है तो इसमें अन्य राज्यों के अपने साथियों की मदद लेते हैं। दुबे ने बुधवार को कहा कि इसी के चलते आशंका है कि छत्तीसगढ़ के हमले में मध्य प्रदेश के नक्सली भी शामिल हो सकते हैं।

यह आशंका उनकी राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों मे थमी गतिविधियों के आधार पर है। सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद राज्य में चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही उन जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जो नक्सल प्रभावित है। ऐसा इसलिए क्योंकि नक्सली वापस मध्य प्रदेश में लौट सकते है। इतना ही नहीं 31 मई को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का दल नक्सल प्रभावित जिलों का दौरा भी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+