छतीसगढ़ में नक्सलियों का हमला और अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं शिंदे!

sushil kumar shinde
नयी दिल्ली। देश नक्सलियों के हमले ने आहत है। छत्तीसगढ में नक्सलियों ने जो किया वो कहीं से भी मानवीय नहीं था। नक्सली हमले और उससे उपजे मौजूदा हालात से निपटने की कोशिश में सरकार और गृह मंत्रालय जहां जुटा हुआ है वहीं देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं।

दरअसल गृहमंत्री शिन्दे 19 मई को अमेरिका गये थे, जहां उनकी अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ भारत-अमेरिका आंतरिक सुरक्षा वार्ता होनी थी। लेकिन छतीसगढ़ में नक्सलियों के इस हमले के बावजूद वह अपनी यात्रा बीच में ही छोडकर भारत नहीं आ रहे हैं बल्कि तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक 29 मई को स्वदेश पहुंचेंगे।

अमेरिका में 20 से 22 मई के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने शिन्दे के साथ गये भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सभी सदस्य भारत लौट आये हैं। वहीं खबर ये भी है कि सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री व्यक्तिगत वजह से 22 मई के बाद भी अमेरिका में रुक गए। उन्हें किसी आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है। उनके आगे के कार्यक3म के बारे में गृहमंत्रायल के पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अपने निजी कारणों ने शिंदे अमेरिका में रुके हुए है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, आगामी गृह सचिव अनिल गोस्वामी रविवार को ही छत्तीसगढ़ गये थे। हमले की नजाकत को देखते हुए गृहमंत्री की गैरमौजूदगी में इन लोगों ने बात को संभालने की कोशिश की, वहीं गृह मंत्री ने इस हमले के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह से फोन पर बात कर अपनी औपचारिकाता पूरी कर ली। शिन्दे ने मामले की जांच एनआईए से कराने का ऐलान भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+