श्रीसंत बने तिहाड़ जेल के 'दामाद', पर 'ससुर जी' सेफ

नयी दिल्ली। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गये क्रिकेटर श्रीसंत अब तिहाड़ जेल के दामाद बन गये हैं। कोर्ट ने श्रीसंत को 4 जून तक न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके अलावा अंकित की याचिका भी खारिज कर दी गई। अभी तक बीसीसीआई के दामाद रहे गुरुनाथ मयप्‍पन को राहत मिल सकती है, क्‍योंकि विंदू दारा सिंह ने उनका बचाव किया है। इन सबके बीच मयप्‍प्‍न के ससुर यानी एन श्रीनिवासन पूरी तरह सेफ हैं।

आईपीएल के खुलासे के बाद सट्टेबाजी में नए खुलासों की बाढ़ आ गई है। फिक्सिंग में फंसे बॉलिवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह ने बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन की भूमिका का बचाव किया है तो वहीं श्रीनिवासन के बचाव में कैबिनेट मंत्री और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला मैदान में उतर आए है। चेन्न्ई सुपर किंग के सीईओ और बीसीसीआई चीफ के दामाद गुरुनाथ मयप्पन की भूमिका पर यू-टर्न लेते हुए विंदु दारा सिंह ने अपने बयान से पलटते कहा है कि फिक्सिंग प्रकरण में मयप्पन का कोई रोल नहीं है।

srinivasan and marrapan

जहां विंदु ने मयप्पन का बचाव किया तो वहीं फारुख अब्दुल्ला ने श्रीनिवासन का बचाव करते हुए कहा कि आईपीएल फिक्सिंग में बीसीसीआई चीफ का कोई भूमिका नहीं है इसलिए उनके इस्तीफे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन एक ईमानदार व्यक्ति है।

दरअसल फिक्सिंग के आरोप में फंसे दामाद की गिरफ्तारी के बाद से बीसीसीआई चीफ पर इस्तीफे को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। बढ़ते दबाव के बीच फारुख अब्दुल्ला ने उनका बचाव किया है। फारुख अब्दुल्ला ने श्रीनिवासन का बचाव करते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। जहां उन्होंने श्रीनिवासन का बचाव किया तो वहीं क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने की मांग भी की।

फिक्सिंग के आरोप में फंसे विंदु दारा सिंह ने गुरुनात मयप्पन का बचाव करते हुए कहा कि फिक्सिंग में उनका कोई रोल नहीं है। विंदु का ये बचाय चौकाना वाला है क्योंकि कॉल डिटेल से ये बात साफ हो गई ती कि फिक्सिंग में मरप्पन का हाथ है। वहूं उसने पूछताछ के दौरान खुद इस बात को स्वीकार किया था कि फिक्सिंग उसने विंदु के कहने पर ही की थी जिसमें उसे 1 करोड़ का नुकसान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+