छतीसगढ़ मामले की NIA करेगी जांच: आरपीएन सिंह
नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में शनिवार को हुए नक्सली हमले ने देश का हिलाकर रख दिया है। केन्द्र और राज्य सरकार सन्न है। केन्द्र सरकार के गृह राज्य सचिव आरपीएन सिंह ने इस हमले को देश पर हमला करार दिया है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि हम हमले में जख्मी हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।
केंद्रीय गृह सचिव आरपीएन सिंह ने कहा कि नक्सलियों के इस हमले की एनआईए द्वारा जांच करी जाएंगी। एनआईए की जांच दल मामले की तह तक को पहुंचने लिए टीम आज ही छतीसगढ़ जाएंगी।

नक्सलियों के इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के दिल्ली ऑफिस में शाम पांच बजे शोक सभा बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।कांग्रेस के अवाला विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी इस हमले की निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications