जेल में हर रोज 25 से 40 रूपये तक कमायेंगे संजय दत्‍त

मुंबई। इसे वक्‍त का ही फेर कहा जाएगा कि एक फिल्‍म के लिए बतौर मेहनताना करोड़ों रूपये लेने वाले संजय दत्‍त अब जेल में हर रोज मात्र 25 से 40 रूपये कमायेंगे। यरवदा जेल के एक अधिकारी का कहना है कि पिछली बार जब संजय जेल में आये थे तो उन्‍हें यहां लकड़ी की कुर्सियां बनाने का काम दिया गया था, लेकिन इस बार वह पेपर बाइं‍डिंग और फाइलें बनाने का काम करेंगे। उनका अच्‍छा व्‍यवहार होने पर उन्‍हें बतौर इनाम कुछ और पैसे भी दिये जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संजय ने जेल जाने से पहले अपनी जान को खतरा होने की बात की थी। जिससे कि उन्‍हें अलग ही सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जायेगा। उन्‍हें अन्‍य कैदियों के साथ काम नहीं करने दिया जाएगा। उनके द्वारा पिछली बार जेल में बनाई गयी कुर्सी को नीलाम किया गया था। जेल के नियमों के अनुसार कैदियों द्वारा बनाये गये उत्‍पाद को अन्‍य राज्‍यों की सरकारों को बेचा जाता है या फिर उसकी नीलामी करवाई जाती है।

गौरतलब है‍ कि संजय दत्‍त को अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी करार दिया गया था। जिसके कारण उन्‍हें पांच साल की सजा दी गई। अब वह बाकी बची सजा की मियाद पूरी करने के लिए यरवदा जेल में हैं। जिसके तहत हर कैदी को सजा के दौरान काम दिया जाता है। संजय दत्‍त को कुछ दिन आर्थर रोड जेल में रखा गया था लेकिन बाद में उन्‍हें सुरक्षा कारणों से यरवदा जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

(देखें- क्‍या कहते हैं संजय दत्‍त के सितारें, क्‍या वह जल्‍द जेल से वापस आ सकेंगे।)

संजय दत्‍त पर आंतकवादी के आरोप होने का टाडा कोर्ट में केस चल रहा था, लेकिन अदालत ने उन्‍हें आतंकवाद के आरोप से मुक्ति दे दी। लेकिन उन्‍हें अवैध रूप से हथियार रखने के कारण जेल जाने की सजा सुनाई गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+