छत्‍तीसगढ़ में राष्‍ट्रपति शासन लागू हो: यूपी कांग्रेस

chhattisgarh
इलाहाबाद। छत्‍तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में मारे गये कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल की हत्‍या पर भाजपा सरकार की निंदा करते हुए उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि राज्‍य के हालात को देखते हुए यहां पर राष्‍ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। उन्‍होने कहा कि जब भाजपा सरकार को पता है कि राज्‍य में माओवादी सक्रिय हैं तो भी वह कांग्रेस नेताओं को अच्‍छी सुरक्षा मुहैया नहीं करवाती है। छत्‍तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष की माओवादियों द्वारा हत्‍या के बाद लखनऊ के सिविल लाइन में रीता जोशी और एआईसीसी सदस्‍यों ने प्रदर्शन किया।

रीता ने भाजपा प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा नहीं कर रही है। ऐसी सरकार को कोई हक नहीं है कि वह सत्‍ता में बनी रहे। अब राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाये जाने की जरूरत है।

छत्‍तीसगढ़ में कल हुए माओवादियों के हमले में अब तक 28 लोग मारे जा चुके है। इसके अलावा भारतीय वायु सेना के सेंट्रल एयर कमांड ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हमने स्‍थानीय प्रशासन की मदद के लिए पांच हेलीकॉप्‍टर भेजे हैं जिससे कि घायलों को ठीक समय पर अस्‍पताल भेजा जा सके।

हमले में कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल सहित पूर्व विधायक उदय मुदियार की भी हमले में मौत हो गयी। इसके अलावा 32 लोग घायल हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+