बेहतर कल के लिये आईआईटी गुवाहाटी में टेकनीश-13

गुवाहाटी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) गुवाहाटी एक बार फिर अन्‍य इंजीनियरिंग कॉलेजों व प्रबंध संस्‍थानों के छात्रों के लिये प्‍लेटफॉर्म ला रहा है, जिस पर कोई भी अपने आईडिया शेयर कर सकेगा। ढेर सारे लेक्‍चर होंगे, टेक्‍नोलॉजी गेम्‍स, मैराथन और बहुत कुछ। इस आयोजन का नाम है टेकनीश 2013, जो पिछले 15 साल से संस्‍थान में आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी इस कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं तक के बच्‍चे भाग ले सकेंगे, ताकि वो देश के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी संस्‍थान से जुड़ सकें।

तीन महीने बाद पूर्वोत्‍तर का सबसे बड़ा टेक्‍नो-मैनेजमेंट फेस्टिवल होने वाला है। तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन आईआईटी का मैनेजमेंट नहीं बल्कि छात्र आयोजित करवाते हैं। इस फेस्टिवल के लिये अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और सभी में उत्‍साह तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। सबसे प्रमुख भाग इसमें लेक्‍चर सीरीज है, जिसमें रोज़ सवोज, जोनाथन गुरुडिन, पैट स्‍पेन जैसे लोगों के लेक्‍चर होंगे। यही नहीं छात्रों के साथ अनुभव बांटने के लिये मीरा सान्‍याल, अनूजा चौहान और अरुण शौरी समेत कई दिग्‍गज छात्रों से मुखातिब होंगे।

Techniche

इस साल के रोबोट कंप्‍टीशन का थीम रखा गया है बिगर, बेटर, मीनर। यह प्रतिस्‍पर्धा पिछले साल से ही शुरू हुई है। इस साल इस प्रतिस्‍पर्धा में 12 शहरों के छात्र भाग ले रहे हैं। इसमें कंप्‍यूटर साइंस, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, डिजाइन, सिविल, मैथमेटिक्‍स, बायो केमिकल आदि के छात्र भाग ले सकते हैं।

इसके बार कॉर्पोरेट मॉड्यूल है, जिसे आईआईटी गुवाहाटी की उद्यमिता विकास सेल आयोजित करेगी। टेकनीश में पहली बार कुछ सामाजिक अभियान भी चलाये जायेंगे, जिसका नाम रखा गया है सोशियोथॉन, जिसमें मुफ्त मेडिकल चेकअप, स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, आदि का आयोजन किया जायेगा। फिर नंबर आता है टेक्‍नोथलॉन का, जिसमें स्‍कूली बच्‍चों को भाग लेने का मौका दिया जायेगा। इसमें कक्षा 9 से लेकर 12 तक के बच्‍चे भाग ले सकेंगे, जिसके लिये प्रिलिम्‍स 14 जुलाई को होगा। इसमें 50 अलग-अलग टीमों के बीच अलग-अलग शहरों में प्रतियोगिता होगी और फाइनल आईआईटी गुवाहाटी में होने वाले टेकनीश फेस्टिवल के दौरान होगा। अंत में गुवाहाटी हाफ मैराथन का आयोजन 25 अगस्‍त को किया जायेगा, जिसका थीम है रन फॉर बेटर टुमॉरो यानी अच्‍छे कल के लिये दौड़ें।

इस आयोजन के बारे में ज्‍यादा जानकारी के लिये आप पीवीएस दिलिप से फोन नं. 08121881965 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर वेबसाइट www.techniche.org/ पर जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+